हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, जनवरी 13 -- बिहार के जमुई जिले में एक सनसनीखेज मर्डर की वारदात से खलबली मच गई है। यहां जमुई कोर्ट से वापस घर लौट रहे सिकंदरा के गौहर नगर निवासी दबंग किसान अशोक यादव (53 वर्ष) को बदमाशों ने गोलियों से भून दिया। घटना सोमवार की शाम जमुई-सिकंदरा मार्ग के पद्मावत के पास हुई। अशोक यादव जमुई कोर्ट में पुत्र की हत्या के मामले में गवाही देने आए थे। शाम को वे बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी बीच पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया। अशोक यादव को आठ गोलियां लगी हैं। बताया जाता है कि गांव में खेती-किसानी करने वाले अशोक यादव की उनके गांव के ही एक परिवार से भूमि विवाद को लेकर दुश्मनी चली आ रही थी। तीन साल पहले पुत्र विकास कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एसडीपीओ सतीश सुमन ने कहा कि मृतक के बेटे ने कुछ लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.