बेटे की हत्या की धमकी का आरोप, चार पर रिपोर्ट
उन्नाव, सितम्बर 3 -- उन्नाव। शहर के एबीनगर मोहल्ला निवासी मो. जुबैर की पत्नी नसरीन ने सीजेएम न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि आरोपित जोहैब खान, सावेज खान, भोलू और पहलवान उसे फोन कर धमकाते हैं। आरोप है कि आरोपित उसके बेटे को पहले भी कई बार गायब कर चुके हैं और उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर छोड़ देते हैं। महिला के अनुसार करीब एक साल पहले आरोपितों ने बेटे पर कर्ज होने की बात कहकर उससे 20 लाख रुपये मांगे थे। साथ ही 30 लाख रुपये और बकाया होने की बात कही थी। 21 जुलाई को दोपहर करीब एक बजे फोन कर जोहैब और सावेज ने बेटे का सिर काट देने की धमकी दी। पुलिस को तहरीर देने के बाद कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय ने पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। सदर कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि नामजद आरोपितों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच के आधार पर आगे की कार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.