बस्ती, अप्रैल 25 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के परसरामपुर थानाक्षेत्र के केशवपुर में दो दिन पूर्व बंधे पर पेड़ से लटकते मिले महेश के शव के मामले में पुलिस ने दो दिन बीत जाने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया है। मृतक के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। केशवपुर निवासी मृतक महेश सिंह की मां ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई की मांग की है।पीड़िता मालती देवी पत्नी स्व. बजरंग सिंह ने तहरीर में बताया है कि उनका बड़ा बेटा महेश गाड़ी चलाकर परिवार का गुजारा करता था। मंगलवार शाम लगभग आठ बजे घर से उनको दो बाइक सवार बुलाकर ले गए। घर पर कोई नहीं था। काफी रात तक वापस न आने पर बेटे के मोबाइल नंबर पर कई बार कॉल किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बुधवार की सुबह बंधे पर स्थित पेड़ पर कपड़े से बंधा शव झूलता हुआ मिला। बेटे की शाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.