रामपुर, मार्च 19 -- तलाक के बाद 11 माह के मासूम बेटे की सुपुर्दगी को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने युवक व उसके पिता को मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। मारपीट करने वाले युवक की पत्नी के रिश्तेदार थे और वह मासूम को अपने साथ ले जाना चाहते थे। शोर-शराबा होने पर ग्रामीणों ने किसी तरह से बीच-बचाव कराया। जिस पर सभी धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। पीड़ित युवक के भाई की तहरीर पर शहजादनगर थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शहजादनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सेंडौली की मडईया निवासी मोहम्मद सईद का कहना है कि उसके भाई उमर का निकाह गांव के अख्तर अली की बेटी शम्मो के साथ हुआ था। निकाह के कुछ समय तक दोनों के बीच संबंध अच्छे रहे। उनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.