फिरोजाबाद, मई 21 -- शिकोहाबाद में सुभाष तिराहा पर मिले एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह बेटे की ससुराल से लौटकर घर जा रहा था। अधेड़ की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेज दिया। श्री कृष्ण (50) पुत्र विजयपाल निवासी त्रिलोकपुर थाना टूंडला अपने छोटे बेटे लक्की की ससुराल मैनपुरी गए थे। वह बेटे की ससुराल से शिकोहाबाद लौटकर आए थे। सुभाष तिराहा स्थित एक दुकान पर बैठकर आराम करने लगे। तभी वह अचानक से अचेत होकर गिर पड़े। जब स्थानीय लोगों ने अधेड़ को अचेतावस्था में पड़े देखा तो एम्बुलेंस को बुलाकर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। यह भी पढ़ें- बेटे की ससुराल से लौटकर घर जा रहे ग्रामीण की मौत जहां रात्रि लगभग साढ़े तीन बजे अधेड़ की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि सुभाष तिराहा के पास अचेतावस्था में ...