अंबेडकर नगर, जुलाई 24 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बनेथू गांव में महिला की संदिग्ध मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। शुक्रवार को प्रशासन की अनुमति के बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में महिला का शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि महिला की 13 जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने उसका शव गांव के बाहर दफना दिया था। मृतका के पुत्र आकाश ने दिल्ली से लौटने के बाद 16 जुलाई को पुलिस को तहरीर देकर अपने पिता पर मां की हत्या करने का आरोप लगाया। उसने आरोप लगाया कि उसके पिता का दूसरी महिला से प्रेम संबंध है और इसी वजह से उन्होंने उसकी मां की हत्या कर शव को दफना दिया। बेटे की शिकायत पर पुलिस ने मामले क...