रांची, अप्रैल 28 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेटे की शादी से एक सप्ताह पहले ही मंगलवार सुबह वज्रपात की चपेट में आने से खुखरा गांव निवासी 63 वर्षीय किसान भीम महतो की मौत हो गई। घटना के बाद शादी वाले घर में मातम पसर गया और परिजनों की चीत्कार से गांव शोक में डूब गया। जानकारी के अनुसार सुबह करीब छह बजे भीम महतो बस्ती के बाग मोड़ स्थित अपनी बारी में रखे पुआल को बारिश से बचाने गए थे। इसी दौरान तेज वर्षा के बीच वज्रपात हुआ और वे इसकी चपेट में आ गए। उनके साथ गया एक कुत्ता भी मारा गया। परिजन गंभीर रूप से झुलसे भीम महतो को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ो ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि व समाजसेवी भी अस्पत...