उरई, अप्रैल 13 -- सिरसाकलार, संवाददाता। कस्बा सिरसाकलार के बाहर हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से किसान के गेहूं के खेत में आग लग गई जिससे उसकी दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आगामी 25 अप्रैल को किसान के बेटे की शादी भी होनी है जिस वजह से परिवार में मायूसी छाई हुई है। सिरसाकलार के निवासी किसान सेवा राजौरिया के बेटे सुरेंद्र की शादी आगामी 25 अप्रैल को तय है। घर में मेहमानों का आना-जाना शुरू हो चुका था और पूरे गांव में शादी के कार्ड बांटे जा चुके थे। सुरेंद्र और उसका परिवार इस उम्मीद में था कि फसल कटते ही अनाज बेचकर और घर में अन्न का भंडार भरकर धूमधाम से विवाह संपन्न होगा। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था पर रविवार शाम खेत के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों में हुए शॉर्ट सर्किट से अचानक चिंगारी निकली। देखते ही देखते इस चिंगारी ने किसान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.