प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 12 -- सुवंसा, हिन्दुस्तान संवाद। बेटे की शादी के दौरान वृद्ध पिता की रात में अचानक मौत हो गई। इससे खुशी का माहौल मातम में बदल गया। शादी तो पूरी हुई लेकिन दुल्हन की विदाई नहीं हुई। फतनपुर थाना क्षेत्र के नौडेरा विक्रामपुर निवासी 80 वर्षीय रमाकांत मिश्र मंगलवार को अपने बेटे की शादी के लिए बारात लेकर प्रयागराज के हंडिया कटहरा गए थे। रमाकांत ने सूरज मिश्र को गोद लिया था। सूरज उनके छोटे भाई उत्तम चंद्र मिश्र का बेटा है। शादी के दौरान भोर में अचानक रमाकांत मिश्र की तबीयत खराब हो गई। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। हालांकि किसी तरह शादी की रस्म पूरी हुई तो दुल्हन की विदाई कराए बिना ही परिजन शव लेकर घर चले आए। बाद में प्रयागराज ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.