बेटे की शादी के कार्ड बांटने जा रहे पिता की सड़क हादसे में मौत, साथी घायल
बुलंदशहर, अप्रैल 9 -- बेटे की शादी के निमंत्रण कार्ड बांटने जा रहे एक पिता की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि साथी दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि अलीगढ़ के गांव धुबिया निवासी 55 वर्षीय तोताराम अपने साथी चमन के साथ बुधवार की रात बेटे की शादी के कार्ड बांटने जा रहे थे। खुर्जा छतारी मार्ग पर अनाज मंडी के समीप पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तोताराम और चमन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सीएससी पहासू भेजा जहां चिकित्सकों ने तोताराम को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल चमन को हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने चमन को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजन एकत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.