बाराबंकी, फरवरी 27 -- बाराबंकी। थाना रामसनेही घाट अन्तर्गत शोभापुर मजरे सनौली के सेवानिवृत्त फार्मासिस्ट डॉ. बुधराम रावत के बेटे अरुण कुमार की शादी की साल गिरह का कार्यक्रम चल रहा था। शुक्रवार की देर रात अचानक बुधराम को अटैक पड़ा और उनकी मौत हो गई। सालगिरह की खुशियां मातम में बदल गई। मौके पर मौजूद बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष केके रावत, रामदीन रावत, रामनरेश रावत, अयोध्या प्रसाद रावत, सरोज रावत, भैंरव रावत, सावन रावत ने बताया कि बेटे की शादी की सालगिरह पर पिता की मौत से कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.