रुद्रपुर, फरवरी 27 -- शक्तिफार्म, संवाददाता। बेटे की शादी का निमंत्रण देने पीलीभीत गए एक पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। लौटते समय उनकी बाइक अचानक कुत्ते से टकराकर असंतुलित हो गई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े और सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी जान चली गई। निर्मलनगर 20 क्वार्टर गांव निवासी 58 वर्षीय खगेन सरदार पुत्र प्रफुल्ल सरदार के बेटे दीपांकर की नौ मार्च को शादी निर्धारित है। गुरुवार को खगेन सरदार गांव के एक व्यक्ति के साथ बाइक से पीलीभीत के रिश्तेदारों को निमंत्रण देने गए थे। शाम को पूरनपुर से लौटते समय अचानक एक कुत्ता बाइक के सामने आ गया। टक्कर के बाद बाइक फिसल गई और खगेन सड़क पर गिर पड़े। उनके सिर में गंभीर चोट आई, जबकि हेलमेट पहने साथी को मामूली चोटें आईं। घायल खगेन को पहले पूरनपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल पील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.