मुजफ्फरपुर, अप्रैल 26 -- मुजफ्फरपुर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बेटे की शादी कर काम पर लौट रहे पिता की रविवार दोपहर जंक्शन के समीप माड़ीपुर में रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। करजा थाने की बड़कागांव उत्तरी पंचायत के बसंतपुर नयाटोला गांव निवासी 55 वर्षीय परमेश्वर रजक कोलकाता में गाड़ी चलाते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। घटना की सूचना पर उनके परिजन मेडिकल पहुंच गए हैं।परमेश्वर के पुत्र दीपक कुमार रजक ने मेडिकल ओपी पुलिस को बताया शनिवार की रात उसकी शादी हुई थी। रविवार सुबह बारात वापस आई थी। बताया कि उसके पिता कोलकाता में चालक थे। यह भी पढ़ें- पोस्टमार्टम के बाद सभी पांच लोगों के शव को गोरखपुर ले गए परिजन दोपहर करीब दो बजे वह कोलकाता जाने के लिए मुजफ्फरपुर जंक्शन पर ट्रेन पकड़ने जा ...