बेटे की मौत से परेशान मां ने जहर खाकर की खुदकुशी
बांदा, जुलाई 14 -- बांदा। दो साल पहले बेटे की दुर्घटना में हुई मौत से परेशान मां ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पैलानी थाना क्षेत्र के पिपराहरी निवासी धीरज प्रताप सिंह ने बताया 55 वर्षीय चाचाी सददू देवी पत्नी रमेश सिंह ने सोमवार देापहर सल्फास की गोलिया गटक लीं। कुछ देर के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। तब परिजनों को पता चला। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भतीजे धीरज प्रताप ने बताया दो साल पहले बड़ा बेटा रमेश बुलेरो से बारात में बबेरू गया था। वापस लौटते समय निवाईच के पास बुलेरो पेड़ से टकरा गई थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.