बदायूं, मार्च 27 -- इलाके के गांव नसरुल्लापुर के रहने वाले एक युवक की मौत होने पर पिता ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली गांव नसरुल्लापुर के रहने वाले ओम प्रकाश पुत्र निहाल सिंह का आरोप है कि गांव के ही मंटूरी पुत्र श्याम सिंह, छोटेलाल पुत्र श्याम सिंह, प्रमोद पुत्र मंसूरी, प्रमुख पुत्र मंटूरी और आर्येंद्र पुत्र दाताराम ने उनके बेटे त्रिदेव को केस में झूठा फंसाने और परिवार को तबाह करने की धमकी दी थी। जिसके भय से उनके बेटे त्रिदेव ने 11 मार्च को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जैसे ही उन्हें पता चला तो वह अपने बेटे का उपचार कराने बरेली ले गए, जहां उपचार के दौरान 14 मार्च को उसकी मौत हो गई। अंतिम संस्कार के बाद कोतवाली पहुंचे पिता की तहरीर पर पुलिस ने उक्...