झांसी, अगस्त 12 -- झांसी। रक्सा थाना क्षेत्र के सिमरा गांव निवासी प्रीतम कुशवाहा को उनके बेटे कृष्णा कुशवाहा की मृत्यु के पांच माह बाद सरकारी बीमा योजना के तहत चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिली है। भारतीय स्टेट बैंक की रक्सा शाखा के प्रबंधक बृजेंद्र कुमार गौतम ने मंगलवार, 11 अगस्त 2026 को उन्हें यह चेक सौंपा। प्रीतम कुशवाहा के बेटे कृष्णा कुशवाहा की मृत्यु 17 मार्च को हुई थी। वह खेत में पानी देने गए थे, तभी विद्युत तारों की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई थी। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। यह भी पढ़ें- जमुई: संकट के समय मे बीमा एक एक बेहतरीन परिवार के लिए सहारा रक्सा पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया था। यह आर्थिक सहायता प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्र...