बेटे की मौत के बाद घायल मां बदरुन निशा की मौत
गोरखपुर, मई 20 -- झंगहा/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। झंगहा थानाक्षेत्र के राजधानी अब्दुल्ला टोला निवासीनी बदरून निशा (70) की इलाज के दौरान बुधवार की शाम को मौत हो गई। मंगलवार को मां बदरुन निशा को स्कूटी से लेकर उनका बेटा फिरोज अंसारी जा रहा था। सड़क हादसे में फिरोज की मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल बदरुन निशा की एम्स में इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। एक परिवार के मां बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बदरून निशा मंगलवार को अपने बेटे फिरोज सिद्दीकी के साथ साथ स्कूटी पर बैठकर क्षेत्र के राजधानी कस्बे में जा रही थी। अब्दुल्ला मोड़ के पास पहुंचते ही उनकी स्कूटी स्कार्पियो से टक्कर हो गई थी। मृतका बदरून निशा की बहू ताहिरा खातून की तहरीर पर झंगहा पुलिस ने स्कार्पियो तथा उसके चालक सत्यम के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.