अलीगढ़, अगस्त 19 -- मडराक, संवाददाता। बीते 15 अगस्त को मडराक क्षेत्र के गांव खेडिया में एक दर्दनाक हादसा हो गया। शनिवार सुबह करीब छह बजे मजदूरी करने वाले बॉबी कश्यप का 5 वर्षीय इकलौता बेटा संदीप और उसका चचेरा भाई कान्हा (6) घर के सामने बनी टंकी से पानी भरने गए थे। पानी लेकर लौटते समय अचानक एक जर्जर दीवार बच्चों के ऊपर भरभराकर गिर गई।हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने मलबे से कान्हा और पास ही खड़े कुनाल (7) को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दोनों बच्चों को मामूली चोटें आईं। काफी देर तक संदीप का पता न चलने पर जब ग्रामीणों ने मलबे को तेजी से हटाया, तो संदीप उसके नीचे दबा मिला। अत्यधिक चोट लगने के कारण संदीप की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।घटना से आक्रोशित करीब 60 महिला-पुरुष और ग्रामीण सोमवार को थाने पहुंचे और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। मृतक...