बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी मां, शव पहुंचते ही थमी सांसें, एक साथ ही उठीं दोनों की अर्थियां
इटावा, सितम्बर 13 -- Etawah News: यूपी के इटावा जिले के ढकपुरा गांव से एक बेहद ही भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है। जयपुर में हार्ट अटैक से जान गंवाने वाले बेटे का शव शुक्रवार देर शाम जैसे ही घर आया 80 वर्षीय मां बेसुध होकर गिर पड़ीं। परिजन कुछ समझ पाते, उससे पहले ही कुछ मिनटों के भीतर मां की सांसें थम गईं। शनिवार सुबह मां-बेटे की अर्थियां एक साथ उठीं तो अंतिम यात्रा में शामिल हर शख्स की आंखें नम हो गईं। एसओ विक्रम सिंह ने बताया कि ढकपुरा निवासी 54 वर्षीय राकेश पाठक तीन-चार वर्षों से जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए परिवार संग जयपुर में रह रहे थे। वहीं अचानक हार्ट अटैक के चलते उनकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। शुक्रवार देर शाम करीब आठ बजे परिजन उनका शव लेकर गांव पहुंचे। राकेश का शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। बुजुर्ग मां रामवती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.