हाथरस, अप्रैल 9 -- हाथरस-सादाबाद, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के मुरसान रोड स्थित गांव शेरपुर में मंगलवार की देर शाम को एक युवक अचानक कुर्सी से गिर गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जैसे ही गांव में शव पहुंचा तो मां बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी। कुछ देर बाद मां की भी मौत हो गई। कुछ ही घंटों में मां-बेटे की मौत से गांव में कोहराम मच गया। गांव शेरपुर निवासी 40 वर्षीय राजकुमार पुत्र नत्थीलाल मंगलवार की देर शाम को अपने घर पर थे। शौच से लौटने के बाद वह कुर्सी पर बैठ रहे थे, तभी अचानक नीचे गिर पड़े। परिजन उन्हें तत्काल पास के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजकुमार की मौत की सूचना जैसे ही उनकी वृद्ध मां 65 वर्षीय राजवती देवी को मिली तो वह अस्पताल पहुंच गईं...