बेटे की मौत का बदला डायन बताकर निकाला! गिरिडीह में घर से खींचकर महिला की निर्मम हत्या
वार्ता, नवम्बर 14 -- झारखंड के गिरिडीह जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बशगुदा गांव में शनिवार की सुबह डायन-बिसाही का आरोप लगाकर 56 वर्षीय आदिवासी महिला को उसके ही रिश्तेदारों ने बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं, महिला को बचाने पहुंचे उसके पति और तीन बेटों को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा और उनके साथ भी जमकर मारपीट की। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, महिला अपने घर में थी, तभी दिनेश मुर्मू, शिवलाल मुर्मू, सुंदर मुर्मू, रीना देवी और बड़की देवी समेत करीब एक दर्जन लोग वहां पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने महिला को उसके घर से जबरन बाहर खींच लिया और उस पर डायन-बिसाही का आरोप लगाते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया।महिला की मौके पर ही मौत हमला इतना बर्बर था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मां को बचाने के लिए उसका बेटा नंदला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.