उन्नाव, अप्रैल 17 -- गंजमुरादाबाद, संवाददाता। बेटे की शादी की तैयारियों के बीच खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। बारात के लिए निमंत्रण बांटने निकले पिता को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। हादसा निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस वे के अंडरपास के पास हुआ। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र के शेरपुरकला गांव निवासी 36 वर्षीय संतोष पुत्र शिवराम बाइक से बेटे की बारात कार्यक्रम के लिए निमंत्रण बांटने जा रहे थे। शुक्रवार दोपहर जब वह गांव से निकलकर निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे अंडरपास के निकट आसीवन थानाक्षेत्र पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर की ठोकर से युवक की मौत इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें परिजनों ने निजी वाहन से बांगरमऊ सीएचसी में भर्ती क...