बेटे की नौकरी लगवाने के नाम पर दामाद ने 20 लाख हड़पे, तीन पर केस
मुरादाबाद, सितम्बर 5 -- बैंक में बेटे की नौकरी लगवाने के नाम पर सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी महिला से उसके दामाद ने अपने पिता के साथ मिलकर 20 लाख रुपये लेकर हड़प लिए। नौकरी न लगने पर रकम वापस मांगने पर आरोपी ने महिला को उसकी बेटी की हत्या करने की धमकी देनी शुरू कर दी। पीड़िता की शिकायत पर डीआईजी के आदेश से पुलिस ने बिजनौर निवासी आरोपी पिता-पुत्र समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना सिविल लाइंस के मोरा मुस्तकम निवासी गीता ने बीते दिनों डीआईजी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके बेटे मयंक ने 2024 में आईबीपीएस बैंक के पीओ के लिए आवेदन किया था। गीता के अनुसार बिजनौर के किरतपुर थाना के गांव गनौरा निवासी उनके दामाद हेमंत, उसके पिता लोकेंद्र पाल सिंह और नहटौर के गांव मंसूरपुर निवासी अरुण को इसका पता चल गया। तीनों ने मयंक से क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.