बेटे की नियुक्ति को रिम्स निदेशक ने बताया नियमानुसार
रांची, जून 8 -- रांची, विशेष संवाददाता। रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार ने अपने पुत्र ऋषभ कुमार की नियुक्ति को पूरी तरह नियमसम्मत बताते हुए इसे सही ठहराया है। प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा की जा रही जांच के दौरान उन्होंने अपना पक्ष प्रस्तुत करते हुए कहा कि नियुक्ति रिम्स अधिनियम और शासी परिषद के अधिकारों के तहत की गई है। मार्च 2026 में ऋषभ कुमार की नियुक्ति रिम्स के हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन विभाग में ट्यूटर पद पर हुई थी। नियुक्ति के बाद इस पर विवाद खड़ा हो गया था। आपत्ति जताते हुए कहा गया था कि रिम्स रेगुलेशन-2014 के अनुसार, राज्य सरकार ने हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन विभाग के लिए कोई पद सृजित नहीं किया है, इसके बावजूद निदेशक के पुत्र की नियुक्ति कर दी गई, जो नियमों के विपरीत है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जांच की जिम्मेदारी प्रमंडलीय आयुक्त को सौंपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.