नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- भक्ति के लिए घर छोड़कर वृंदावन आने वाले युवाओं की तलाश में उनके परिजनों की परेशानी बढ़ती जा रही है। मंगलवार को बेटे की तलाश में एक परिवार संत प्रेमानंद के आश्रम पहुंचा। बिहार का एक परिवार अपने बेटे अभिनंदन की तलाश में वृंदावन पहुंचा। संत प्रेमानंद महाराज के राधा केलि कुंज आश्रम के बाहर तलाश करने के बाद परिजनों ने रमणरेती चौकी पर पुलिस से बेटे को खोजने में मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है। सादाबाद के अनुज चौधरी के परिजनों द्वारा संत प्रेमानंद महाराज के राधा केलि कुंज आश्रम के बाहर धरना-प्रदर्शन की खबरों से भक्ति के लिए घर छोड़कर वृंदावन आने वाले युवाओं के परिवारों में अपने बच्चों की तलाश की उम्मीद जगी है। इसके बाद कई परिवार वृंदावन आकर अपने घर के चिराग को खोज रहे हैं। इसी क्रम में ...