इटावा औरैया, जून 5 -- इटावा। जम्मू कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप में आयोजित पटनीटॉप मैराथन-2026 में गौरैया संरक्षिका डॉ. सुनीता यादव ने 5 किलोमीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर शानदार उपलब्धि हासिल की। 50 वर्षीय डॉ. सुनीता यादव ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में पहली बार किसी दौड़ प्रतियोगिता में भाग लिया। इस उपलब्धि का श्रेय वह अपने पुत्र उत्कर्ष प्रताप सिंह को देती हैं। उनके अनुसार, पुत्र ने उन्हें प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और तैयारी भी करवाई। उत्कर्ष का कहना था कि मां, जीतने के लिए नहीं, बल्कि स्वस्थ रहने के लिए दौड़िए और प्रतियोगिता में अवश्य भाग लीजिए। डॉ. सुनीता यादव ने 5 किलोमीटर की दौड़ 49 मिनट 14 सेकंड में पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मैराथन में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक देश के विभिन्न रा...