बेटे की चोरी की आदत छुड़वा दो, नहीं तो लोग मार डालेंगे
मुजफ्फरपुर, जुलाई 9 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र में एक बेबस मां अपने 13 साल के किशोर बेटे की चोरी की लत से इस कदर परेशान हो चुकी थी कि उसने तंग आकर बेटे के पैरों में लोहे का कड़ा डाल दिया था। मां हर रात कड़े में ताला लगाकर सोती थी, ताकि उसका इकलौता बेटा घर से बाहर न जा सके। मंगलवार रात वह ताला तोड़कर भाग निकला और गांव के ही एक घर से पानी का मोटर चोरी कर लिया। गृहस्वामी ने उसे रंगे हाथ पकड़कर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान बच्चे को भीड़ के चंगुल से बचाकर थाने ले आई। महिला ने पुलिस से गुहार लगाई, मेरे बेटे की जान बचा लीजिए। इसकी चोरी की आदत छुड़वा दीजिए, नहीं तो लोग इसे किसी दिन जान से मार डालेंगे। महिला ने बताया कि उनका घर मधुबनी फोरलेन के किनारे है। उनके पति ग्लास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.