मधुबनी, जून 15 -- झंझारपुर । झंझारपुर अनुमंडल के अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र के मरुकिया गांव में उस वक्त शोक की लहर दौड़ गई, जब आठ महीने पहले लापता हुए 17 वर्षीय बड़े पुत्र के गम में एक लाचार पिता ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान मरुकिया गांव निवासी 48 वर्षीय सुरेश राय के रूप में हुई है, जिनकी मौत दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। यह भी पढ़ें- बेटे की गुमशुदगी के सदम में पिता की मौतशोक की लहर सोमवार को जब सुरेश राय का शव एम्बुलेंस से मरुकिया गांव पहुंचा, तो पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया और परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, सुरेश राय का बड़ा बेटा शंकर कुमार राय दिल्ली में रहकर काम करता था। करीब आठ महीने पहले वह अचानक रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। स्थानीय थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने के ब...