अमरोहा, अप्रैल 2 -- नौगावां सादात, संवाददाता। अवैध तरीके से जेसीबी चलाकर साथियों के साथ खेत से खनन कर रहे पिता-पुत्र ने विरोध करने पर महिला के सामने बेटे की कनपटी पर तमंचा सटा दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए महिला को खींचकर बुरे इरादे से गन्ने के खेत में ले जाने लगे। बेटे को आरोपियों से बचाकर भागी महिला ने बमुश्किल अपनी जान बचाई। घटना के बाद शिकायत पर कार्रवाई न करने वाली थाना पुलिस ने अब मामले में डीआईजी के आदेश पर पिता-पुत्र को नामजद करते हुए चार अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ी यह घटना 23 दिसंबर की सुबह करीब सात बजे की है। यहां रहने वाले एक किसान की पत्नी द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक घटना वाले दिन वह घर की सफाई कर रही थी। उसी दौरान पहुंचे गांव के व्यक्ति ने उन्हें बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.