बेटे की आत्महत्या मामले में तीन किराएदारों पर रिपोर्ट
कानपुर, जुलाई 17 -- कानपुर, दक्षिण संवाददाता। गोविंद नगर में बेटे के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में मां ने तीन किराएदारों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट कराई है। आरोप है कि, किराएदारों की जातिसूचक गालियां व मारपीट से आहत होकर सुसाइड किया था। कन्नौज जिले के ठठिया के ग्राम तिर्वा निवासी नीलम देवी के अनुसार, वह वर्तमान में नटराज टॉकीज के पीछे सुमित पाल के मकान में किराये पर रह रही हैं। आरोप है कि उसी मकान में किराए पर रहने वाले किराएदार पम्मी, रघुवीर और बैंड मास्टर नाम के एक युवक ने बेटे से गाली-गलौज कर मारपीट की थी। इस बात से आहत व मानसिक तनाव में रहकर बीती 19 मार्च को बेटे अमन फांसी लगाकर जान दे दी। गोविंद नगर थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.