गाज़ियाबाद, जून 2 -- गाजियाबाद, प्रमुख संवाददाता। अंकुर विहार क्षेत्र में बेटे की आत्महत्या के मामले में पड़ोसियों पर प्रताड़ना, मकान कब्जाने और जातिसूचक अपमान के आरोप लगाने वाली विधवा महिला की शिकायत पर एससी/एसटी एक्ट की विशेष अदालत ने मामले को परिवाद के रूप में दर्ज कर न्यायिक जांच का आदेश दिया है। गायत्री रानी ने अदालत में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि पड़ोसी संजय पांडे, उनकी पत्नी अर्चना और पुत्र तुषार ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनके मकान पर कब्जा कर लिया। उनका कहना है कि पुत्र कमल का संजय पांडे से वाहन के लेन-देन को लेकर विवाद था, जिसके बाद आरोपी परिवार लगातार दबाव और धमकियां दे रहा था。

आरोप और प्रताड़ना महिला ने आरोप लगाया कि दिसंबर 2025 में पुलिस चौकी में समझौते का दबाव बनाया गया, जातिसूचक शब्द कहे गए और उससे कोरे कागज पर ज...