बेटे की आत्महत्या का सदमा नहीं भुला पाए पिता, चार महीने बाद उसी जगह ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
नई दिल्ली, नवम्बर 28 -- कानपुर, संवाददाता। कहते हैं एक पिता के कंधे पर सबसे भारी बोझ होता है बेटे की अर्थी। कानपुर के चकेरी के रहने वाले 55 वर्षीय प्रकाश नारायण तिवारी ने अर्थी तो उठा ली लेकिन बेटे की मौत का बोझ उन्हें अंदर ही अंदर तोड़ता रहा। आहत प्रकाश नारायण ने चार माह बाद गुरुवार रात को ठीक उसी जगह पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी, जहां बेटे ने आत्महत्या की थी। शुक्रवार सुबह रामादेवी पुल के नीचे रेलवे ट्रैक पर उनका शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला। घर वालों की जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। पहले बेटे सचिन और अब प्रकाश की मौत से सभी बेहाल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चकेरी के शिवकटरा हरिजन बस्ती निवासी प्रकाश नारायण तिवारी पंडिताई करते थे। परिवार में पत्नी सुमन तिवारी, बेटा अनुज तिवारी, बेटी प्रीति तिवारी, दामाद मनी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.