मैनपुरी, मार्च 3 -- एक माह पूर्व सांस की बीमारी से बेटे की मौत होने का सदमा उसकी मां बर्दाश्त नहीं कर पाई। परिवार के लोग मृतक बेटे की अस्थियां विसर्जन करने के लिए फर्रुखाबाद रवाना हुए तो मृतक की मां की सदमे से मौत हो गई। इसी दौरान गमीं में शामिल होने आए रिश्ते के भांजे को दिल का दौरा पड़ गया और उसने भी दम तोड़ दिया। होली के मौके पर 6 घंटों में हुई इन मौतों से परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीण भी शोक में डूब गए हैं। मामला बिछवां थाना क्षेत्र के ग्राम धारापुर से जुड़ा है। यहां के निवासी 50 वर्षीय धर्म सिंह पुत्र मुन्नालाल की 3 फरवरी को सांस की बीमारी से मौत हो गई थी। होली की पूर्णिमा के मौके पर मृतक धर्म सिंह की पत्नी गुड्डी देवी पुत्र कप्तान सिंह और रतन सिंह परिवार के अन्य लोगों के साथ रविवार की रात धर्म सिंह की अस्थियां लेकर पांचाल घाट फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.