गुड़गांव, मई 21 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। साइबर सिटी के अशोक विहार फेज-तीन इलाके में डेढ़ साल पहले एक महिला पर हुए जानलेवा हमले और लूटपाट के मामले में गुरुग्राम कोर्ट के कड़े रुख के बाद आखिरकार सेक्टर-पांच थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला ने पुलिस आयुक्त से लेकर स्थानीय थाने तक न्याय की गुहार लगाई थी, लेकिन जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया। जेएमआईसी उदिती मित्तल की अदालत ने मामले पर कड़ा संज्ञान लेते हुए पुलिस को तुरंत मामला दर्ज करने के आदेश दिए, जिसके बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है。 यह भी पढ़ें- दहेज में 20 लाख की मांग पर विवाहिता से मारपीट, चार पर मुकदमा महिला की शिकायत अशोक विहार फेज-तीन की रहने वाली सुमन पाण्डेय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया ...