निज प्रतिनिधि, अक्टूबर 15 -- निज संवाददाता, ताजपुर, समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले में एक बेटे के पाप ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक बेटे ने जमीन के लिए अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि यहां बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की देर शाम जमीन बंटवारे के विवाद में बेटे ने अपने बुजुर्ग पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पुत्र गौचरण राय को गिरफ्तार कर लिया है। ग्रामीणों के अनुसार, भाग्य नारायण राय (70) और उनके पुत्र गौचरण के बीच जमीन बंटवारे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार देर शाम इसी मुद्दे पर कहासुनी हो गई। इसके बाद गौचरण ने पिता की लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। यह...