बेटे का कफन लेने गया बुजुर्ग गायघाट से लापता
बस्ती, मार्च 22 -- गायघाट। कलवारी थानाक्षेत्र स्थित गायघाट बाजार में शनिवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एंबुलेंस से कफन लेने उतरा एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। जानकारी के अनुसार सहारनपुर गांव निवासी फुर्तीलाल मौर्य अपने बेटे रघुनाथ मौर्य के शव को एंबुलेंस से लेकर घर जा रहे थे। रघुनाथ मौर्य बीमार था। उसका इलाज लखनऊ में चल रहा था। इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई, जिसके बाद परिजन शव को लेकर वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान गायघाट बाजार में फुर्तीलाल मौर्य कफन खरीदने के लिए एंबुलेंस से उतरे, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई पता नहीं चला, तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। परिजनों की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.