रामपुर, मार्च 27 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में जनवरी माह में आईओसी के एरिया मैनेजर सेल्स की कार पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने सपा के प्रदेश सचिव सुरेंद्र सिंह सागर,उनके बेटे और भतीजे के खिलाफ आरोप पत्र अदालत में दाखिल कर दिया है। उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई अभी जारी है। अलीगढ़ के तिरूपति बिहार फेस-1 निवासी अनिल कुमार इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में एरिया सेल्स मैनेजर हैं। वह तीन साल से रामपुर में ही तैनात थे और सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी स्थित एक मकान में किराए पर रहते थे। 15 जनवरी को उनकी कार घर के बाहर खड़ी थी। जिस पर हमलावरों ने फायरिंग कर दी थी। इस प्रकरण में सपा के प्रदेश सचिव सुरेंद्र सागर के बेटे हिमांशु और उनके भतीजे नितिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।साथ ही फायरिंग में इस्तेमाल की गई सुरेंद्र सागर की लाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.