मुजफ्फरपुर, अप्रैल 19 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के सादपुरा मिल्की टोला में एक बुजुर्ग दंपती के साथ बेटे और बहू द्वारा प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित दंपती ने थाने पर पहुंच कर एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़ित बुजुर्ग मोहम्मद बशीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि घटना 17 अप्रैल की सुबह वह अपनी पत्नी सजीला खातून के साथ कमरे में सो रहे थे। तभी उनके बड़े पुत्र और बहू ने कमरे का दरवाजा जोर-जोर से धक्का देकर तोड़ दिया। बुजुर्ग का आरोप है कि कमरे में घुसते ही दोनों ने अभद्र गालियां देनी शुरू कर दीं। लात-घूसों से हमला कर दिया। थानेदार नवलेश कुमार आजाद ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...