मेरठ, फरवरी 25 -- मेरठ, संवाददाता। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के मेवगढ़ी-मजीदनगर निवासी एक महिला ने अपने बेटे व पुत्रवधू पर मारपीट व घर कब्जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता जरीना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो साल पहले उसने बेटे हाशिम व पुत्रवधू मुस्कान को गलत आचरण के चलते अपनी संपत्ति से बेदखल कर दिया था। एक साल से उक्त दोनों जबरन घर में रहने लगे और अब दुकान व मकान पर कब्जा करने के लिए आए दिन उसके साथ मारपीट कर रहे है। दो दिन पहले उक्त दोनों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पति बचाने आया तो उसके साथ भी मारपीट की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.