बेटी होने पर बाबा वैद्यनाथ का पूजन करने दंड देकर चले देवघर
भागलपुर, अगस्त 5 -- भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट भागलपुर के विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले में हर वर्ष शिवभक्ति के अनेक प्रेरक और अनोखे स्वरूप देखने को मिलते हैं। इस वर्ष कच्ची कांवरिया पथ पर एक ऐसी भावनात्मक यात्रा श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित कर रही है, जिसमें एक पिता अपनी मात्र दो माह की पुत्री को डोली में बैठाकर दंडवत यात्रा करते हुए बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर बढ़ रहे हैं। मुजफ्फरपुर निवासी मिथिलेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2025 में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के दौरान उन्होंने पुत्री रत्न की प्राप्ति की मनोकामना की थी। उन्होंने संकल्प लिया था कि यदि उनके घर बेटी का जन्म होगा, तो अगली श्रावणी यात्रा में वे अपनी पुत्री को साथ लेकर दंडवत यात्रा करते हुए बाबा के दरबार पहुंचेंगे। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला : रंग-बिरंगी रोशनी से सराबोर हुआ सम्पूर्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.