रुडकी, मई 31 -- कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और जान से मारने की धमकियों से परेशान होकर महिला हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम खजूरी निवासी एक महिला ने महिला हेल्पलाइन को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह करीब डेढ़ वर्ष पूर्व मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार लंढौरा निवासी के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के समय उसके माता-पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया था, लेकिन ससुराल पक्ष इससे संतुष्ट नहीं था। शादी के कुछ समय बाद ही उसे कम दहेज लाने का ताना देकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति की यह दूसरी शादी है। आरोप लगाया कि पहली पत्नी को भी बेटी होने के बाद प्रताड़ि...