खगडि़या, मई 1 -- खगड़िया, नगर संवाददाता महिला एवं बाल विकास निगम के तत्वधान में जिले की चौथम परियोजना अंतर्गत कैथी गांव में गुरुवार को सखी वार्ता आयोजित कर विवाह के रोकथाम, बाल विवाह के बारे में कानूनी जानकारी विस्तार से दी गई। साथ ही स्वास्थ्य ,पोषण एवं समग्र विकास के लिए बालिकाओं को बताया गया की लड़कियां जब शिक्षित होती हैं तो आने वाली पीढ़ी सशक्त होती है। हर बालिका को सशक्त बनाएं, शिक्षित कर उनका उत्थान करें। इस उद्देश्य से लड़कियों के अधिकारों को उजागर करना, उनकी शिक्षा को बढ़ावा देना, लैंगिक भेदभाव एवं महिलाओं के खिलाफ हिंसा जैसे मुद्दों के प्रति जागरूक करना है। यह भी पढ़ें- बेटी है अनमोल उपहार, शिक्षा है उसका अधिकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, देश को प्रगति के राह पर लाओ, बेटी नहीं है किसी से कम, मिटा दो अपने सारे भ्रम, बेटी है अनमोल उपहार, शिक...