बेटी से मारपीट के आरोप में तीन लोगों पर मुकदमा
बदायूं, जून 13 -- हजरतपुर। मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के आरोप में तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज जांच शुरू। हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव दियोचरी की रहने वाली संतोष देवी पत्नी नेमपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 30 मई को उनकी बेटी घर से बाहर गई थी। इसी दौरान उनकी जिठानी संगीता पत्नी दुर्गपाल ने रास्ता रोक लिया। बेटी द्वारा कारण पूछने पर विवाद बढ़ गया। तहरीर में आरोप है कि दुर्गपाल पुत्र मोहर सिंह और रमेश पुत्र दुर्गपाल घर से निकल आए व गाली-गलौज करते हुए उनकी बेटी को लात-घूंसों और डंडों से पीटा। मारपीट में उसके पैर और शरीर पर चोटें आईं। यह भी पढ़ें- बेटी से मारपीट के आरोप में तीन लोगों पर मुकदमा आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.