वाराणसी, अप्रैल 1 -- पिंडरा। सिंधोरा थाना क्षेत्र में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने आरोपी पिता को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोप है कि वह 5 माह से अपनी ही बेटी से दुष्कर्म करता था। 40 वर्षीय पिता राजगीर मिस्त्री है। एक गांव की महिला सोमवार रात थाने पर नाबालिग लड़की के साथ पहुंची। कहा कि पुत्री के साथ पति जबरन संबंध बनाता है। शिकायत पर पुलिस ने तत्काल आरोपी पिता को हिरासत में लेते हुए नाबालिग और पिता के साथ कई बार बात की। पिता ने घटना से इनकार किया। वहीं बेटी बार-बार दुष्कर्म की बात दोहराती रही। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पॉक्सो एवं दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज करते हुए पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पिता 5 माह से जबरन सम्बंध बना रहा था। इसकी जानकारी उसकी बेटी ने पहले अपनी सहेली को दी। फिर उसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.