बरेली, अप्रैल 8 -- बरेली। सीबीगंज क्षेत्र के एक में एक नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि शिकायत करने पर आरोपी पक्ष ने उनके साथ मारपीट की। एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया, उसकी 11 वर्षीय बेटी के साथ पड़ोस में रहने वाला युवक सुभान बुरी नजर रखता है। बेटी ने शिकायत की तो सुभान के घर शिकायत की। लेकिन इसके बाद भी सुभान नहीं माना। 30 मार्च रात सुभान ने बच्ची का हाथ पकड़कर उसे अपने घर में खींचने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी सुभान के पिता और 8-10 लोगों के साथ घर में घुस आए और मारपीट की ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...