संवाददाता, मार्च 30 -- UP Crime: यूपी के कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां ग्वालटोली थाना क्षेत्र के खलासी लाइन में बेटी से छेड़खानी के विरोध में 60 वर्षीय लकवाग्रस्त वृद्ध की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि मोहल्ले के युवक साहिल ने अपने भाई, मां और बहन के साथ मिलकर वृद्ध को पीटने के बाद सिर व चेहरे पर कढ़ाई से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उनकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार साहिल पहले से बेटी से छेड़खानी करता था। शनिवार को मारपीट के बाद रविवार को जब पत्नी और बेटी शिकायत लेकर थाने गई थीं तभी आरोपित घर में घुस आए और वारदात को अंजाम दिया। घर लौटने पर वृद्ध खून से लथपथ मिले। आनन-फानन में उन्हें हैलट अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर साहिल, मां राधा, बहन कोमल और भाई करन के खिलाफ रिपोर्ट द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.