फिरोजाबाद, मई 30 -- शिकोहाबाद, बदायूं से चलकर शिकोहाबाद तक आया आरोपी पहले से ही खौफनाक घटना को अंजाम देने की तैयारी में आया था। एक तरफा प्यार में जब रिश्ते की भाभी ने आरोपी देवर द्वारा दिए जा रहे शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया और कह दिया कि वह शादीशुदा है और पति से मनमुटाव है। वह कोई गलत कदम नहीं उठा सकती तो आरोपी गुस्से में आ गया और बच्चे की जमीन पर पटककर हत्या कर दी। परिवार के लोगों का कहना है कि आरोपी द्वारा लगातार महिला के ऊपर शादी के लिए दवाब बनाया जा रहा था। मृतक बच्चे आरव की नानी पिंकी शर्मा का आरोप है कि आरोपी देवर विराज पाठक बहुत चालक है। पति पत्नी में विवाद के बाद से आरोपी उसकी बेटी से शादी करने के लिए दबाव बना रहा था। कई बार वह रति से शादी के लिए कह चुका था। साथ ही बच्चे को भी अपनाने के लिए कहा था लेकिन उसकी बेटी ने आरोपी से शा...