बेटी सुरक्षित, राष्ट्र सुरक्षित' अभियान का शुभारंभ
गाजीपुर, मई 16 -- सैदपुर। क्षेत्र में हिंदू जनजागृति समिति की ओर से बेटी सुरक्षित, राष्ट्र सुरक्षित' अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत नगर सहित गैबीपुर, पक्का घाट, भितरी और ककरही समेत कई गांवों में जनजागरण बैठकों का आयोजन कर लोगों को सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया। बैठकों में महिलाओं और युवाओं की सुरक्षा, सामाजिक जागरूकता और भारतीय संस्कृति एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने अभिभावकों से बच्चों के साथ संवाद बढ़ाने और उन्हें भारतीय संस्कृति और हिंदू धर्म के मूल्यों से जोड़ने का आह्वान किया। समिति के राजन केशरी ने बताया कि एक से 7 जून तक 'हर घर योद्धा' अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत युवाओं और महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए कराटे, नानचाकू और मार्शल आर्ट का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश एवं बिहार राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.