बेटी व बेटे के साथ जहर खाने वाली महिला भेजी गई घर
बहराइच, अगस्त 13 -- बहराइच, संवाददाता। पारिवारित विवाद के बाद बुधवार को सुबह बेटी व बेटे को जहर खिलाने के बाद महिला ने स्वयं खा लिया था। सभी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए गए थे। गुरुवार को बेहतर इलाज के बाद सभी स्वस्थ हो गए। डॉक्टरों ने तीनों को घर भेज दिया है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के अड़गोड़वा गांव निवासी शिल्पा (25) पत्नी मुकेश कुमार बुधवार को सुबह लगभग सात बजे अपने पुत्र साढ़े तीन वर्षीय यशराज व पुत्री डेढ़ वर्षीय सौम्या को जहर खिला दिया। इसके बाद स्वयं खा लिया था। गंभीरावस्था में बच्चों को मेडिकल कॉलेज के पीआईसीयू व महिला को इमरजेंसी कक्ष में में भर्ती कराया गया था। स्वस्थ होने के बाद सभी घर चले गए हैं। इके बाद परिवार वालों ने राहत की सांस ली है।
खाना मांगने पर हुआ विवाद पीड़ित महिला ने बताया कि उसके घर में दो दिनों से विवाद हो रहा था,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.