बांदा, मार्च 13 -- बांदा। संवाददाता मर्का थाना के ग्राम पिंडारन निवासी संगीता पत्नी अरविंद सिंह पटेल ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि 14 वर्षीय पुत्री अंशिका बिना बताए नौ मार्च को घर से चली गई है। कोई जानकारी नहीं मिल रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। इसी तरह थाना क्षेत्र के एक अन्य मामले में अमृतलाल तिवारी पुत्र मुन्नीलाल निवासी ग्राम सांडा ने तहरीर दी है। बताया कि 18 वर्षीय नातिन अंजली घरेलू कामकाज से नाराज होकर कहीं चली गई है। पूरा दिन खोजने के बाद कहीं नहीं मिली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.